Homeझारखंडगुमला में गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

गुमला में गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Published on

spot_img

गुमला: रायडीह पुलिस (Raidih Police) ने तीन गांजा तस्कर (Ganja Smuggler) गिरफ्तार किया है।

तलाशी के दौरान कार से दस किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए तस्करों में नौशाद खान (46 ) , रतिश कुमार (46) और जय कुमार सिंह ( 45) शामिल है।

इस संबंध में मंगलवार को रायडीह थाना परिसर में आयोजित Press Conference में पुलिस इंस्पेक्टर बैजू उरांव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की इंडिगो कार (Indigo Car) में जशपुर (छत्तीसगढ़) की तरफ से तस्करों द्वारा गांजा को छुपा कर गुमला की तरफ से तरफ से लाया जा रहा है। तब इस आशय का सन्हा दर्ज कर वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना दी गई।

डिक्की से एक लाल रंग का चैन लगा हुआ थैला मिला

उनके आदेश पर एक छापामारी दल (Raid Team) का गठन किया गया। इसमें BDO अमित कुमार मिश्रा, चैनपुर इंस्पेक्टर बैजू उरांव, थाना प्रभारी अमित कुमार , सहायक अवर निरीक्षक रंजय कुमार सिंह ,मो जसमुद्दीन अंसारी एवं सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया।

फिर छापामारी दल ने रायडीह थाना गेट के सामने चेकनाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की । सुबह तकरीबन 7:20 बजे मांझाटोली की ओर से एक सफ़ेद रंग की इंडिगो कार को रुकने का इशारा करने पर वह तेजी से घुमाकर वापस मांझाटोली की ओर जाने लगी ।

तभी उसे खदेड़कर पकड़ा गया । कार में तीन व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर उसके डिक्की से एक लाल रंग का चैन लगा हुआ थैला मिला।

तीनों का करवाया गया Covid जांच

खोलकर देखने पर दो सफेद रंग के प्लास्टिक में गांजा भरा बरामद हुआ। तीनों व्यक्तियों से वैध कागजात (Valid Documents) की मांग की गयी ,पर वे कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाये।

इस संबंध में उनसे पूछे जाने पर बताया कि वे लोग जशपुर(छतीसगढ़) जिला के दुलदुला थाना के आस पास क्षेत्र से खुदरा में गांजा की खरीददारी कर इकठ्ठा करते हैं और उसे खूँटी में ले जाकर खुदरा में बिक्री करने का काम करते हैं।

प्रत्येक पॉलीथिन में पांच – पांच किलोग्राम कुल 10 किलो गांजा प्राप्त हुआ। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में Covid जांच करवाया गया। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें गुमला जेल भेज दिया गया।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...