पलामू पुलिस लाइन में नशे की हालत में एक जवान ने चलाई गोली

News Desk
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पलामू जिला मुख्यालय (Palamu District Headquarters) सिटी मेदिनीनगर के पुलिस लाइन (Medininagar Police Line) में शुक्रवार की सुबह में नशे की हालत में एक जवान शशि रंजन कुमार ने गोली चला दी।

सार्जेंट मेजर (Sergeant Major) ने तत्काल मामले की सूचना शहर थाना को दी। इसके बाद आरोपी जवान को शहर थाना (City ​​Police Station) में लाकर पूछताछ की जा रही है।

पलामू पुलिस लाइन में नशे की हालत में एक जवान ने चलाई गोली-An inebriated jawan opened fire at Palamu police line

आरोपी जवान का राइफल जब्त

मेदिनीनगर के SDPO ऋषभ गर्ग ने बताया कि आरोपी जवान का राइफल जब्त कर विभागीय कार्रवाई (Departmental Action) शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि शुक्रवार की सुबह में पुलिस जवान शशि रंजन कुमार ने नशे की हालत में एक पेड़ पर निशाना साधकर गोली चला दी।

गोली की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए और सार्जेंट मेजर (Sergeant Major) को मामले की जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि पलामू पुलिस लाइन मेदिनीनगर सिटी के कोर एरिया में स्थित है। पुलिस लाइन के ठीक सामने पलामू प्रमंडलीय आयुक्त का आवास, पलामू परिसदन और कमिशरी ऑफिस स्थित है।

Share This Article