Latest NewsUncategorizedनाथूराम गोडसे पर बनी फिल्म पर प्रतिबंध लगाए केंद्र सरकार: असदुद्दीन ओवैसी

नाथूराम गोडसे पर बनी फिल्म पर प्रतिबंध लगाए केंद्र सरकार: असदुद्दीन ओवैसी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हैदराबाद: AIMIM अध्यक्ष और हैदराबाद (Hyderabad) से MP असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के हत्यारे नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) पर बनने वाली फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

हैदराबाद के सांसद ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या वह गोडसे पर बनी फिल्म पर उसी तरह प्रतिबंध लगाएगी जिस तरह उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया था।

उन्होंने कहा कि भारत में कोई भी महात्मा गांधी और डॉ बीआर अंबेडकर (Dr BR Ambedkar) से बड़ा नहीं हो सकता। ओवैसी ने कहा यह देश कभी भी एक आतंकवादी को एक हीरो के रूप में चित्रित करने की अनुमति नहीं दे सकता।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष ने रविवार रात हैदराबाद के पुराने शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र से फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और यह सुनिश्चित करने की मांग की कि इस फिल्म को किसी भी थिएटर में रिलीज करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

ओवैसी राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी गोडसे: एक युद्ध का जिक्र कर रहे थे जो 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

नाथूराम गोडसे पर बनी फिल्म पर प्रतिबंध लगाए केंद्र सरकार: असदुद्दीन ओवैसी

आपको गोडसे से इतना प्यार क्यों है?

यह याद करते हुए कि 2013 में भिंडरावाले पर एक फिल्म को भी सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था उन्होंने पूछा कि गोडसे पर एक फिल्म पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा आपको गोडसे से इतना प्यार क्यों है? आप गांधी का नाम जपते है लेकिन दिल में गोडसे से प्यार करते हैं।

गोडसे को आजाद भारत का सबसे बड़ा आतंकवादी बताते हुए ओवैसी ने गांधीजी के हत्यारे के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राय जाननी चाही।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...