रांची में PLFI उग्रवादी के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एरिया कमांडर मार गिराया

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ठाकुरगांव थाना (Thakurgaon Police Station) क्षेत्र के मुरला टोली में पुलिस और PLFI उग्रवादियों (PLFI Militants) के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हुई।

आधे घंटे चली गोलीबारी में PLFI का एरिया कमांडर विशाल साहु (Vishal Sahu) मारा गया। विशाल बुढ़मू, ठाकुरगांव सहित अन्य इलाके में सक्रिय था। इस पर करीब 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद किये

PLFI का एरिया कमांडर विशाल साहु अपने दस्ते के साथ ठाकुरगांव इलाके में एक व्यवसायी से लेवी वसूलने सोमवार की रात पहुंचा था। SSP किशोर कौशल को इसकी जानकारी मिली।

इसके बाद SSP ने एक टीम का गठन किया। गठित टीम में ठाकुरगांव, बुढ़मू थाना की पुलिस, QRT और झारखंड जगुआर के जवान शामिल थे।

मुरला टोली में पहले से मौजूद PLFI उग्रवादियों ने पुलिस की टीम को देखते ही फायरिंग (Firing) शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की ओर से गोली चलायी गयी।

पुलिस की गोली से एरिया कमांडर विशाल मौके पर ही ढेर हो गया। पुलिस को भारी पड़ता देख विशाल के दस्ते में शामिल उग्रवादी जंगल के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए हैं।

TAGGED:
Share This Article