Homeझारखंडराज्यापल रमेश बैस सिमडेगा, लातेहार और जामताड़ा के DC को आज करेंगे...

राज्यापल रमेश बैस सिमडेगा, लातेहार और जामताड़ा के DC को आज करेंगे सम्मानित

Published on

spot_img

रांची: राज्यापल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) जिला और मुख्यालय स्तर पर चुनाव (Headquarters Level Election) संबंधी बेहतर कार्य करने वाले तीन DCs सहित 20 अधिकारियों और कर्मियों को बुधवार को सम्मानित करेंगे।

सम्मानित होने वालों में सिमडेगा (Simdega), लातेहार (Latehar) और जामताड़ा के उपायुक्त शामिल हैं।

राज्यपाल इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voter Day) है। इस दिन दिल्ली (Delhi) में राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित होगा।

इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) मुख्य अतिथि होंगी। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रांची में भी कार्यक्रम होगा।

यह कार्यक्रम रांची विश्वविद्यालय (Ranchi University) के आर्यभट्ट सभागार में होगा। राज्यपाल मुख्य अतिथि होंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम है-– ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’।

सम्मानित होने वाले तीन जिलों के उपायुक्तों के नाम

-R रॉनिटा – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DC, सिमडेगा।

-भोर सिंह यादव – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DC, लातेहार।

-फैज अक अहमद मुमताज – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DC, जामताड़ा।

-विस क्षेत्र और जिलों के पांच कर्मी, जो होंगे सम्मानित

-ज्योत्सना सिंह – निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बहरागोड़ा विधानसभा।

-रामकृष्ण कुमार – निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सरायकेला विधानसभा (Seraikela Assembly)।

– अमरेंद्र कुमार सिन्हा – निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, कोलेबिरा विधानसभा।

-धीरेन्द्र कुमार सिंह – निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, धनवार विधानसभा।

– प्रिंस गोडविन कुजूर – उप निर्वाचन पदाधिकारी, सिमडेगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय (Office of the Chief Electoral Officer) में काम कर रहे वैसे 12 कर्मी, जो सम्मानित होंगे।

धीरज कुमार, जितेन्द्र सिंह, SN जमील, कुमार विशाल, बाल्मीकि कुमार साव, उमाशंकर सिंह, उदय शंकर राय, आशुतोष रंजन, नितिन कुमार, संचिता कुमारी, सुजीत कुमार गुप्ता और शुभम कुमार।

spot_img

Latest articles

162 निजी स्कूलों की फटकार के बाद 70,000+ विद्यार्थियों का डाटा यू डायस पोर्टल पर अपडेट

Ranchi News: जिला शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद रांची के 162 निजी स्कूलों...

रांची के पिठोरिया में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के सोने-चांदी के गहने चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर

Ranchi Crime News: रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक पर स्थित रणधीर...

रांची के त्रिलोकी नाथ मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर चोर ले उड़े पैसे, CCTV में कैद हुई वारदात

Ranchi Crime News: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी में कोल्ड स्टोरेज के...

रांची और पटना में ED की बड़ी छापेमारी, सिकंदर यादवेंदु के ठिकाने पर रेड

Ranchi ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 के पेपर...

खबरें और भी हैं...