Homeझारखंडरांची पुंदाग से अपराध की योजना बनाते पिस्टल के साथ अपराधी को...

रांची पुंदाग से अपराध की योजना बनाते पिस्टल के साथ अपराधी को गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: पुंदाग ओपी पुलिस ने दो पिस्टल (Pistol) के साथ अपराधी राजकुमार साहू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी इसी थाना क्षेत्र के ढीपाटोली का रहने वाला है।

पुंदाग ओपी प्रभारी विवेक कुमार (Vivek Kumar) ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराधी राजकुमार साहू को ढीपाटोली में गुरुवार की देर रात अपराध की योजना बनाते समय पकड़ा गया। जब उसकी तालाशी ली गई तो एक पिस्टल और सात गोलियां मिलीं।

अपराधी हत्या मामले में जा चुका है जेल

पूछताछ के बाद उसके घर पर छापामारी की गई और एक कमरे में संदूक में रखी एक और पिस्टल बरामद की गई। थानेदार ने बताया कि वह पूर्व में गुमला में एक व्यक्ति की हत्या मामले (Murder Case) में जेल जा चुका है।

बताया गया कि वह कुछ अपराधियों के संगठित गिरोह का सदस्य है। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों (Criminals) के संबंध में छानबीन कर रही है। इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...