JMM सांसद विजय हांसदा, विधायक रामदास सोरेन और मथुरा प्रसाद बने झारखंड श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की अनुषांगिक इकाई झारखंड श्रमिक संघ (Jharkhand Labor Union) के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का रविवार को विस्तार कर दिया है।

झामुमो सांसद विजय हांसदा, विधायक रामदास सोरेन और मथुरा प्रसाद महतो संघ (Ramdas Soren and Mathura Prasad Mahato Association) के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

इसके अलावा संघ में महासचिव, संयुक्त महासचिव, संगठन सचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यालय सचिव सहित कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त हुए हैं।

कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या कुल 11 है। झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष झामुमो सुप्रीम शिबू सोरेन (Supreme Shibu Soren) हैं।

केंद्रीय कार्यकारिणी समिति विस्तार की सूची

समिति के उपाध्यक्ष-घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, राजमहल सांसद विजय हांसदा, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो (Mathura Prasad Mahato)

Share This Article