बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी होंगी शामिल

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार में होली (Holi) के बाद शुरू हो रही कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की जगह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के शामिल होने की उम्मीद है।

होली के बाद बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आखिरी चरण की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा पटना के फुलवारी शरीफ से शुरू होकर बोधगया (Bodhgaya) पहुंचेगी। इससे पहले राहुल गांधी के बिहार आने की बात कही जा रही थी।

बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी होंगी शामिल Priyanka Gandhi will participate in Congress' Bharat Jodo Yatra in Bihar

बिहार के लोग भी देखना और सुनना चाहते हैं प्रियंका गांधी को

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह (Dr. Akhilesh Prasad Singh) की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदयात्रा के तीसरे चरण पर चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी की तरफ से कार्यक्रम में शामिल होने के स्पष्ट संकेत मिले हैं। बिहार के लोग भी लम्बे अरसे से प्रियंका गांधी को देखना और सुनना चाहते हैं।

समापन मार्च में Gaya के बोधगया में

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, Bharat Jodo Yatra के लिए संबंधित जिला व प्रखंड अध्यक्षों समेत प्रदेश स्तर के नेताओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।

पूर्व में इस यात्रा का चौथा चरण 25-26 फरवरी से प्रस्तावित था लेकिन पार्टी का राष्ट्रीय महाधिवेशन छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में होने कारण चौथे चरण की यात्रा की तिथि को विस्तार दिया गया।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर बिहार कांग्रेस ने भी पदयात्रा शुरू की, इसके दो चरण पूरे हो चुके हैं। यात्रा की शुरुआत 5 जनवरी को बांका के मंदार पर्वत से हुई थी। यात्रा का समापन मार्च में गया (Gaya) जिले के बोधगया में होना है।

Share This Article