Homeझारखंडकांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने मांगी सरकार से कुछ...

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने मांगी सरकार से कुछ संशोधनों के साथ लोक आस्था के महान पर्व को मनाने की आनुमति

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने छठ महापर्व को लेकर राज्य सरकार से आग्रह किया है कि कुछ संशोधनों के साथ छठ वर्तियों को नदी, तालाबों एवं छठ घाटों पर लोक आस्था के महान पर्व को मनाने की आनुमति दी जाए। प्रवक्ताओं ने सोमवार को कहा कि छठ पर्व की मान्यताओं के अनुसार कोरोना का सफाया हो जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा विरोध किये जाने को राजनीति से प्रेरित बताते हुए प्रवक्ताओं ने राज्य सरकार से मांग की है कि अन्य पर्व-त्योहार की भांति सीमित संख्या में छठव्रतियों को छठ घाट जाकर पूजा करन की अनुमति दी जाए। कोरोना संक्रमण पर अंकुश को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का झारखंड में सख्ती से पालन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी कोरोना संक्रमण के मामले में कमी जरूर आयी है, लेकिन अभी संक्रमण से मुक्ति नहीं मिली है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था से जुड़ी हुई है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों पर पुनर्विचार की आवश्यकता की आवश्यकता है।

राज्य की जनता गठबंधन सरकार के निर्णयों के साथ है। सरकार किसी की दुश्मन नहीं है। राज्य सरकार को हर एक जिंदगी की चिन्ता है। भाजपा को नौटंकी करने की जरुरत नहीं है।

किसी को भी ठीकेदारी करने की जरुरत नहीं है। प्रवक्ताओं ने कहा कि छठ पर्व को लेकर राज्य सरकार निश्चित रूप से जनभावना का ख्याल रखेगी। लेकिन राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का विरोध करने के पहले भाजपा नेताओं को बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अध्ययन करना चाहिए।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...