Homeक्राइमकोडरमा जंगल में पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिल महिला...

कोडरमा जंगल में पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिल महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा: थाना की पुलिस ने बुधवार को सुदूरवर्ती उग्रवाद प्रभावित पंचायत कोठियार के कुशातरी जंगल में पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका महिला का शव (Women Dead Body) बरामद किया।

मृतक महिला की पहचान करमाटांड़ निवासी प्रकाश राय की 32 वर्षीय पत्नी बसंती देवी (Basanti Devi) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी थाना प्रभारी आनंद कुमार शाह को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया।

5 मार्च से लापता थी महिला

थाना प्रभारी आनंद कुमार शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या (Suicide) प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस परिजनों से पूछताछ कर जांच कर रही है। मृतका पिछले 5 मार्च से घर से लापता थी। इसलिए शव से दुर्गंध आ रही थी।

इस संबंध में किसी व्यक्ति ने कोई आवेदन नहीं दिया है। प्रकाश राय (Prakash Rai) हैदराबाद में मजदूरी करते हैं और त्योहार को लेकर होली मनाने कुछ दिन पूर्व ही अपना घर लौटे हैं।

जानकारी के अनुसार मोबाइल पर बात करने को लेकर आपस में कहा-सुनी हो गई थी। इसके बाद महिला घर से लापता (Missing) हो गई। मृतका के मायके डोमचांच थाना क्षेत्र के कुशाहना गांव में था। मृतक अपने पीछे दो बच्चे को छोड़ गई है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...