हुबली रेलवे स्टेशन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

दोबारा विकसित किया गया Hospet Station यात्रियों को सुविधाजनक और आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराएगा। अधिकारियों ने कहा कि इसे Hampi Monuments की तरह डिजाइन किया गया

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कर्नाटक: कर्नाटक (Karnataka) का हुबली रेलवे स्टेशन (Hubli Railway Station) दुनिया का सबसे लंबा Railway Platform बन गया है।

इसी के साथ इसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 1,507 मीटर लंबे इस Platform का उद्घाटन रविवार को PM नरेंद्र मोदी ने किया था।

हुबली रेलवे स्टेशन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज- Hubli Railway Station's name entered in Guinness Book of World Records

हुबली रेलवे स्टेशन को श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी स्टेशन कहा जाता

लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह प्लेटफॉर्म Hubli Yard की Remoddeling का हिस्सा है और इसका उद्देश्य कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ क्षेत्र (Hubli-Dharwad Region) में भविष्य में और अधिक ट्रेनों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करना है।

हुबली रेलवे स्टेशन को आधिकारिक तौर पर श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी स्टेशन (Shri Siddharoodh Swamiji Station) कहा जाता है। दक्षिणी रेलवे ने कहा कि यह Platform एक ही समय में दो दिशाओं से दो ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान को सक्षम बनाता है।

हुबली रेलवे स्टेशन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज- Hubli Railway Station's name entered in Guinness Book of World Records

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने प्लेटफॉर्म की लंबाई की पुष्टि की

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) ने कहा कि उसने 12 जनवरी को Platform की लंबाई की पुष्टि की।

PM मोदी ने रविवार को इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए होसपेटे-हुबली-टिनाईघाट खंड के विद्युतीकरण और Hospet Station के विकास का भी शुभारंभ किया था।

हुबली रेलवे स्टेशन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज- Hubli Railway Station's name entered in Guinness Book of World Records

इसे हम्पी स्मारकों की तरह डिजाइन किया गया: अधिकारियों

530 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित विद्युतीकरण परियोजना (Electrification Project) के तहत यहां Train का संचालन पूरी तरह बिजली पर होगा।

दोबारा विकसित किया गया Hospet Station यात्रियों को सुविधाजनक और आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराएगा। अधिकारियों ने कहा कि इसे Hampi Monuments की तरह डिजाइन किया गया है।

TAGGED:
Share This Article