धुर्वा डैम से महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

हटिया DSP राजा मित्रा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है और महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नगड़ी OP (Nagdi OP) क्षेत्र के धुर्वा डैम (Dhurva Dam) से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। शव (Dead Body) की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

रविवार को स्थानीय लोगों ने डैम (Dam) में शव होने की सूचना पुलिस को दी।

महिला के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले

आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या (Murder) कर शव को फेंक दिया गया है। महिला के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं।

हटिया DSP राजा मित्रा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है और महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

TAGGED:
Share This Article