गिरिडीह में जमीन विवाद, बिगड़ा मामला और चलने लगे ईंट-पत्थर, दो सगे भाई जख्मी

बताया जाता है कि तारबीन सिंह अपनी जमीन में मिट्टी भर रहा था

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर पहले हुई बकझक, फिर विरोध।

इसके बाद अचानक विवाद बढ़ने पर ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें दो सगे भाई तारबीन सिंह और राजेंद्र सिंह घायल हो गए।

मामला गिरिडीह में बेंगाबाद थाना (Bengabad Police Station) क्षेत्र की हरिला पंचायत स्थित सिकदारडीह गांव (Sikdardih Village) का है। घटना शनिवार की शाम को हुई थी।

इलाज के लिए दोनों घायल भाइयों को बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जमीन में मिट्टी भरने के दौरान हुआ विवाद

बताया जाता है कि तारबीन सिंह अपनी जमीन में मिट्टी भर रहा था।

इसी दौरान कैलाश सिंह, त्रिपुरारी सिंह व पंडा सिंह पहुंचकर विरोध करने लगे। बात बढ़ते-बढ़ते मामला बिगड़ गया और ईंट-पत्थर चलने लगे।

इसीमें तारबीन सिंह और राजेंद्र सिंह घायल हो गए। किसी भी पक्ष ने मामले की शिकायत (Complaint) थाने में नहीं की है।

Share This Article