रांची से कई नए शहर जुड़ने को तैयार, इन शहरों के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट

इसके बाद Indigo फ्लाइट बेंगलुरु-रांची के बाद पुणे और विशाखापट्नम जाएगी। यह विमान रात 8:10 बजे आएगा और रात 8:40 बजे रवाना होगा

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: समर शेड्यूल (Summer Schedule) में रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से कई नए शहर जुड़ने होने वाले हैं। रांची एयरपोर्ट से कोच्चि (Kochi), श्रीनगर, बेंगलुरु और विशाखापट्नम को विमान सेवा (Airline) से जोड़ा गया है।

Air Asia का विमान सातों दिन बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु (Bangalore-Ranchi-Bangalore) और उसके बाद कोच्चि के लिए उड़ान भरेगा। यह विमान सुबह 7:25 बजे रांची आएगा और उसके बाद सुबह 7:55 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा।

वहीं एयर एशिया का विमान रांची-दिल्ली (Ranchi-Delhi) और दिल्ली-श्रीनगर के लिए उड़ान भरेगा। सुबह 8:15 बजे रांची पहुंचेगा और फिर सुबह 8:45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। दिल्ली, रांची और फिर दिल्ली के बाद कोच्चि के लिए विमान उड़ान भरेगा।

Indigo की फ्लाइट बेंगलुरु से रांची व रांची से पुणे के बाद मेंगलुरू जाएगी

वहीं Indigo की फ्लाइट बेंगलुरु से रांची (Bangalore to Ranchi) व रांची से पुणे के बाद मेंगलुरू जाएगी। यह रात 8:10 बजे आएगी व रात 8:45 बजे उड़ान भरेगा।

इसके बाद Indigo फ्लाइट बेंगलुरु-रांची के बाद पुणे और विशाखापट्नम जाएगी। यह विमान रात 8:10 बजे आएगा और रात 8:40 बजे रवाना होगा।

Share This Article