नहीं रहे झारखंड आंदोलनकारी और AJSU नेता देवाशीष नायक, कल स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा…

देवाशीष नायक के निधन पर ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित महतो ने शोक जताया है।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : 58 साल की उम्र में झारखंड आंदोलनकारी (Jharkhand Agitators) और आजसू नेता देवाशीष नायक हमसे बिछड़ गए।

इलाज के दौरान सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में शनिवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।

बिरसानगर जोन नंबर एक निवासी देवाशीष नायक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, पुत्री छोड़ गए हैं।

रविवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट (Subarnarekha Burning Ghat) पर उनका (Funeral) किया जाएगा।

आजसू के संस्थापक सदस्य

देवाशीष नायक के निधन पर ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित महतो ने शोक जताया है।

उन्होंने कहा कि देवाशीष नायक आजसू के संस्थापक सदस्यों में एक थे। देवाशीष नायक के साथ शोभा सामंत, शंभु दास, कृष्ण, स्वपन कुमार सिंह देव, गोविंद पारिख समेत अन्य उनके साथ झारखंड आंदोलन (Jharkhand Movement) में रहे।

Share This Article