पश्चिम बंगाल में BJP नेता राजू झा की गोली मारकर हत्या

वे दिसंबर 2021 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए थे

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिम बंगाल: BJP नेता राजू झा (Raju Jha) की पश्चिम बंगाल (West Bengal) में गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई है। बताया जा रह है कि पूर्व बर्धमान (East Bardhaman) के शक्तिग्रह में शनिवार शाम को अज्ञात अपराधियों (Unknown Criminals) ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक BJP नेता सह दुर्गापुर (Durgapur) बेस्ड व्यापारी राजू झा अपने कुछ साथियों के साथ कोलकाता (Kolkata) जा रहे थे। इसी दौरान शक्तिगढ़ इलाके में एक हलवाई की दुकान के बाहर अज्ञात लोगों ने उनपर हमला कर दिया।

पश्चिम बंगाल में BJP नेता राजू झा की गोली मारकर हत्या- BJP leader Raju Jha shot dead in West Bengal

पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही

बर्धमान SP कमनसीस सेन ने कहा, ” कार में Raju Jha समेत तीन लोग सवार थे। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच (Detailed Investigation) की जा रही है।”

पुलिस के अनुसार घटना के बाद BJP नेता को आननफानन पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों (Doctors) ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि घटना में घायल अनय लोगों का इलाज जारी है।

पश्चिम बंगाल में BJP नेता राजू झा की गोली मारकर हत्या- BJP leader Raju Jha shot dead in West Bengal

अपराधी मौके पर से फरार हो गए

वहीं, घटना के बाद अपराधी मौके पर से फरार हो गए। वाम मोर्चे के शासन के दौरान, झा पर सिलपांचल में अवैध कोयला कारोबार (Illegal Coal Trading) संचालित करने का आरोप लगाया गया था। तृणमूल सरकार में उनके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हुए थे।

वे दिसंबर 2021 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए थे।

Share This Article