Homeझारखंडरांची बिरसा मुंडा जेल में छापेमारी, आपत्तिजनक सामान...

रांची बिरसा मुंडा जेल में छापेमारी, आपत्तिजनक सामान…

Published on

spot_img

रांची: राजधानी रांची (Ranchi) के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार (Birsa Munda Central Jail Hotwar) में बुधवार तड़के सदर SDO दीपक दुबे के नेतृत्व में छापेमारी (Raid) की गयी।

छापेमारी के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक सेल की गहन तलाशी ली। मौके से कोई भी आपत्तिजनक सामान (Objectionable Material) पुलिस के हाथ नहीं लगे।

जेल में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया

छापेमारी के कारण जेल में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। छापेमारी में सिटी एसपी शुभ्रांशु जैन, कोतवाली DSP प्रकाश सोय, सिटी DSP रांची दीपक कुमार , सदर DSP प्रभात रंजन बरवार,साइबर DSP यशोधरा समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

मनी लॉन्ड्रिंग केस के कई प्रमुख आरोपित भी इसी जेल में बंद

राज्य में ED और आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद कई लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग केस के कई प्रमुख आरोपित (Prime Accused) भी इसी जेल में बंद हैं।

CM के MLA प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश उर्फ PP और बच्चू यादव इस समय इसी जेल में बंद हैं।

जेल में छापेमारी के पीछे सबसे बड़ी वजह

जेल में छापेमारी के पीछे सबसे बड़ी वजह है मोबाइल फोन है। हालांकि पहली बार बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में छापेमारी नहीं हुई है। इससे पहले भी दिसंबर 2022 में छापेमारी हुई थी।

रांची के साथ धनबाद और हजारीबाग स्थित जेलों में बंद गैंगस्टर्स द्वारा मोबाइल-सेलफोन (Mobile-Cellphone) के जरिए गिरोह ऑपरेट करने की खबर आयी थी। इसके बाद छापेमारी की गयी थी।

spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...