आकांक्षा दुबे के घर पहुंचे पवन सिंह, फूट-फूट कर रोने लगे पिता

पिछले दिनों एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी उनके परिजनों से मिलने पहुंची थी। जिसके बाद अब अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) उनके घर पहुंचे

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Akanksha Dubey Suicide : भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत के बाद उनके घर सांत्वना (Consolation) देने वालों का तांता लगा हुआ है।

सोमवार को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) भी आकांक्षा दुबे के घर पहुंचे और दुख की इस घड़ी में परिवार (Family) को सहारा दिया।

पवन सिंह को देखते हुए एक्ट्रेस के पिता हाथ जोड़कर फूट-फूट कर रोने लगे, वहीं मां का भी बुरा हाल है।

उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस दौरान अभिनेता ने CM योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से आकांक्षा की मौत मामले में न्याय की मांग की और कहा कि इस मामले की सही से जांच हो।

आकांक्षा दुबे के घर पहुंचे पवन सिंह, फूट-फूट कर रोने लगे पिता Pawan Singh reached Akanksha Dubey's house, father started crying bitterly

आकांक्षा दुबे के माता-पिता को दिया सांत्वना

अभिनेता पवन सिंह ने आकांक्षा दुबे के माता-पिता Consolation देते हुए कहा कि मैं आपका बड़ा बेटा हूं, जब तक जिंदा हूं आपका बेटा बनकर रहूंगा।

उन्होंने कहा कि आकांक्षा बहुत अच्छी थी और बेहद निडर (Bold) थी। उसकी मौत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वो अब हमारे बीच नहीं रही है। पवन सिंह ने कहा कि मैं योगी सरकार (Yogi Government) से बस हाथ जोड़कर कहूंगा कि वो हमारे परिवार की सदस्य थी।

उसके साथ और उनके परिवार के साथ न्याय हो मैं बस यही कहना चाहता हूं।आकांक्षा दुबे के घर पहुंचे पवन सिंह, फूट-फूट कर रोने लगे पिता Pawan Singh reached Akanksha Dubey's house, father started crying bitterly

भोजपुरी फ़िल्म जगत की उभरती हुई एक्ट्रेस थीं आकांक्षा दुबे

आकांक्षा दुबे UP के भदोही जनपद में चौरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरदहां परसीपुर (Bardhan Parsipur) की रहने वाली थी।

पिछले दिनों एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी उनके परिजनों से मिलने पहुंची थी। जिसके बाद अब अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) उनके घर पहुंचे।

आकांक्षा दुबे भोजपुरी फ़िल्म जगत की उभरती हुई एक्ट्रेस थीं। उन्होंने पवन सिंह के साथ भी काम किया था, उनकी कुछ एलबम और गाने (Album and Songs) आ चुके थे और फिल्म भी आने वाली थी।

पवन सिंह ने कहा आकांक्षा एक अच्छी एक्ट्रेस थी। उनकी आत्महत्या की खबर से वो काफी आहत हैं।

आकांक्षा दुबे के घर पहुंचे पवन सिंह, फूट-फूट कर रोने लगे पिता Pawan Singh reached Akanksha Dubey's house, father started crying bitterly

आकांक्षा की मां ने इनपर लगाया हत्या का आरोप

आपको बता दें कि पिछले दिनों आकांक्षा दुबे का शव (Dead Body) एक होटल में पंखे ले लटकता हुआ मिला था।

एक्ट्रेस की मां ने इस मामले में संजय सिंह और समर सिंह के ऊपर सीधे तौर हत्या का आरोप लगा हैं और दोनों को गिरफ्तार (Arrest) करने की मांग की है।

पवन सिंह ने पुलिस और कोर्ट पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस प्रोड्यूसर समर सिंह और संजय सिंह (Sanjay Singh) को गिरफ्तार कर लेगी।

Share This Article