खुशखबरी! : गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन को रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

जानकारी के अनुसार, मंत्री अन्नपूर्णा ईस्ट रेल जोन द्वारा जारी स्वीकृति पत्र में ट्रेन की टाइमिंग न्यू गिरिडीह स्टेशन (New Giridih Station) से हर रोज छह बजकर 10 मिनट में रांची के लिए प्रस्थान तो रांची में आगमन 21 बजकर 30 मिनट का तय किया गया

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस (Giridih-Ranchi Intercity Express) के परिचालन को रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने मंजूरी दे दी है। यह वाकई कोडरमा, गिरिडीह (Giridih) और हजारीबाग के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

जानकारी के अनुसार, अगले चंद दिनों में ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसकी पुष्टि खुद केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) ने की है।

खुशखबरी! : गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन को रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी- Good News! Railway Ministry approves operation of Giridih-Ranchi Intercity Express

स्वीकृति पत्र में टाइमिंग भी स्पष्ट

ईस्ट रेल जोन धनबाद (East Rail Zone Dhanbad) के PRO ने भी बताया है कि ट्रेन को शुरू करने तिथि फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन परिचालन की स्वीकृति मिलने की खबर धनबाद रेल डिवीजन (Dhanbad Rail Division) को भी है।

बता दें कि गिरिडीह पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधीन है और न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन धनबाद डिविजन का हिस्सा है।

जानकारी के अनुसार, मंत्री अन्नपूर्णा ईस्ट रेल जोन द्वारा जारी स्वीकृति पत्र में ट्रेन की टाइमिंग न्यू गिरिडीह स्टेशन (New Giridih Station) से हर रोज छह बजकर 10 मिनट में रांची के लिए प्रस्थान तो रांची में आगमन 21 बजकर 30 मिनट का तय किया गया है। दूसरे दिन 13 बजकर 10 मिनट में न्यू गिरिडीह आगमन और रांची से प्रस्थान 14:00 बजे का है।

Share This Article