कार से नगर निगम की गाड़ी हुई जोरदार टक्कर, कार चालक हुआ रफूचक्कर

हालांकि टक्कर में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। स्थानीय लोगों ने सदर थाना (Sadar Thana) को सूचना दी।

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: Dhanbad शहर के व्यस्ततम मार्ग बेकारबांध से सिटी सेंटर (City Center) की ओर जाने वाले रोड पर 8 अप्रैल शनिवार को उपायुक्त आवास के समीप एक अनियंत्रित मारुति सुजुकी कार ने नगर निगम की सफाई गाड़ी को ठोकर मारी और डिवाइडर (Dividers) से जा टकराई।

जब तक आसपास के लोग कुछ समझते, कार चालक वहां से भाग खड़ा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार केंदुआ निवासी कोई व्यक्ति मारुति सुजुकी गाड़ी (संख्या JH09ak 3454) से स्टेशन होते हुए कार से सिटी सेंटर की ओर जा रहे थे।

हताहत की कोई खबर नहीं

तभी उपायुक्त आवास के समीप चालक को अचानक नींद आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले नगर निगम (Municipal council) की सफाई गाड़ी और बाद में डिवाइडर से जा टकराई।

हालांकि टक्कर में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। स्थानीय लोगों ने सदर थाना (Sadar Thana) को सूचना दी।

सूचना पाकर सदर थाना का गश्ती दल पहुंचा। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार को थाना ले आई।

नगर निगम के सफाई कर्मी गणेश राम ने बताया कि कार अनियंत्रित हो गई और सफाई गाड़ी को टक्कर मारते हुए निकल गई आगे डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से चपटा नजर आ रहा।

TAGGED:
Share This Article