जोरा देवी हत्याकांड में आरोपी प्रेमी सहित 5 को दुमका पुलिस ने दबोचा, महिला से पीछा…

इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिये भेज दिया।

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: 4 अप्रैल को जिस महिला जोरा देवी का शव पुलिस ने बरामद किया था, उस हत्याकांड (Carnage) के आरोपियों को दुमका पुलिस ने दबोच लिया है।

गिरफ्तार (Arrest) आरोपियों में मृतक महिला का प्रेमी बिहार के पटना जिले के मनेर थाना (Maner Police Station) क्षेत्र स्थित रामपुर दियरा का सुबोध कुमार, दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित बभनी निवासी मिथुन दास, बासुदेव दास, फागू दास और देवनारायण दास शामिल हैं।

शनिवार को सरैयाहाट थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने इस कांड का खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रेमी और महिला के बीच अवैध संबंध था। महिला प्रेमी पर शादी का दबाब दे रही थी।

प्रेमी ने महिला से पीछा छुड़ाने के लिए अपने दोस्तों और उसके परिजनों संग मिलकर महिला को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त साइकिल, शव के पास से बरामद चूड़ी, कंगन और मंगलसूत्र सहित अन्य समान बरामद किए हैं।

पुलिस ने किया था सड़ा-गला शव बरामद

सरैयाहाट थाना (Saraiyahat Police Station) पुलिस ने 4 अप्रैल को मृतक महिला का सड़ा गला शव (Dead Body) बरामद किया था।

शव के पास से पुलिस चूड़ी, कंगन और गला में मंगलसूत्र बरामद किया। बरामद समान से पुलिस को पता चला कि अज्ञात शव किसी महिला का है।

इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिये भेज दिया।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (FIR Lodged) कर मामले की छानबीन में जुट गई।

तकनीकी सेल व गुप्तचरों की मदद से इस कांड का खुलासा हुआ।

पटना से मुख्य आरोपी सुबोध कुमार के पकड़े जाने के बाद कांड का खुलासा दर परत दर होता गया और सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article