जमशेदपुर में स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस और CRPF ने किया फ्लैग मार्च

हिंसा के बाद जागा प्रशासन, निषेधाज्ञा लगाई गई, मोबाइल इंटरनेट सेवा पर अस्थाई प्रतिबंध

News Desk
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर: Jamshedpur के कदमा थाना (Kadma Police Station) क्षेत्र के शास्त्री नगर (Shastri Nagar) में स्थिति तनावपूर्ण है। आज (सोमवार) सुबह पुलिस और RPF ने इलाके में फ्लैग मार्च किया।

प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण का दावा कते हुए पूरे क्षेत्र में निषेधाज्ञा (धारा 144) लगाते मोबाइल इंटरनेट सेवा (Mobile Internet Service) पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया है।

दो समुदायों के बीच पथराव शुरू हो गया

दो समुदायों में तनाव की शुरुआत शनिवार को उस समय हुई जब शास्त्री नगर के ब्लॉक नंबर 3 स्थित जटाधारी हनुमान मंदिर (Jatadhari Hanuman Temple) के चौक पर महावीरी झंडा उतारा गया।

झंडा के बांस में बंधे मांस के टुकड़े देख लोगों की आंखें पथरा गईं। यह बात कुछ ही देर में जंगल में आग की तरह फैल गई। मगर किसी तरह लोगों को शांत किया गया।

रविवार को मंदिर कमेटी की बैठक के दौरान पत्थर फेंकने के बाद बवाल शुरू हुआ। इसके बाद दो समुदायों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस दौरान कई वाहनों में आग लगा दी गई।

हिंसा पर आमादा लोगों को समझाने की कोशिश की

शास्त्री नगर में हिंसा (Violence) की खबर मिलते ही आला अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। हिंसा पर आमादा लोगों को समझाने की कोशिश की।

जब हिंसा नहीं रुकी तो पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। बवाल कर रहे लोगों से हुई झड़प में करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। SC विजया जाधव ने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने शहर के सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश की है।

इन तत्वों की पहचान की जा रही है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। क्षेत्र में दंडाधिकारी, पुलिस बल, QRT , RAF , एंटी रायट रिसोर्स को तैनात किया गया है।

साथ ही अगले आदेश तक अधिकारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। सभी से मुख्यालय न छोड़ने को कहा गया है।

Share This Article