हैवानियत : पेड़ के नीचे मिली 10 साल की बच्ची की डेड बॉडी, दुष्कर्म के बाद हत्या…

पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: शनिवार को चंदवा थाना (Chandwa Police Station) क्षेत्र की हुटाप पंचायत के हाका गांव में पेड़ के नीचे एक बच्ची की डेड बॉडी (Dead Body) मिलने से सनसनी फैल गई।

बच्ची के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। परिजन बच्ची की Dead Body को उठाकर घर ले गए। बच्ची के पिता ने दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया दुष्कर्म (Rape) के बाद हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post Mortem Report) आने के बाद बहुत कुछ साफ हो जाएगा। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंंगे।

बच्ची के माता-पिता करते हैं मजदूरी

बच्ची के पिता के अनुसार, सभी लोग शुक्रवार शाम सात-साढ़े बजे बगल के घर में गए थे। उसी बीच कोई उनकी बच्ची को उठाकर किनारे ले गया और दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।

घर के नजदीक आम पेड़ के नीचे फेंक दिया। बच्ची गांव के ही स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा थी। उसके माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। घटना के दिन पिता गांव में ही थे, मगर मां रांची में मजदूरी के लिए गई हुई थी।

Share This Article