Homeझारखंडझारखंड : प्रेमी ने शादी से किया इनकार, प्रेमिका ने नदी में...

झारखंड : प्रेमी ने शादी से किया इनकार, प्रेमिका ने नदी में लगा दी छलांग, अब तक नहीं मिली…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: प्रेमिका (Lover) ने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर नदी में छलांग लगाने का मामला जमशेदपुर (Jamshedpur) के सिदगोड़ा थाना (Sidgora Police Station) अंतर्गत सूखा तालाब से आया है।

प्रेमिका का नाम किरण कुमारी और उम्र 21 साल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से किरण को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसकी डेड बॉडी (Dead Body) नहीं मिली।

किरण की मां उर्मिला के अनुसार, किरण गर्भवती (Pregnant) थी और वह एक कपड़े की दुकान में काम करती थी।

घटना के बाद प्रेमी विकास के परिजन फरार

मां ने बताया कि किरण का बस्ती के ही एक युवक विकास दत्ता से बीते तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। छह माह पहले बस्ती वालों से इस संबंध में जानकारी मिली।

इसके बाद किरण को विवेक से मिलने नहीं दिया जाता था। इसी बीच किरण दो माह की गर्भवती हो गई।

यह बात सामने आने पर विकास के परिजनों ने शादी की बात की गई, परंतु वे लोग दहेज की मांग करने लगे।

आज किरण विकास के घर गई थी, जहां उसके परिजनों ने किरण के साथ मारपीट की और शादी से इनकार कर दिया।

इससे आहत होकर किरण ने नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद विकास के परिजन फरार हो गए है।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...