घर में घुसकर 15 लाख की लूट मामले में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, लूट के पैसे बरामद

वहीं इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी (Raid) कर रही है। पुलिस ने घर से लूटे सामान व बाइक भी बरामद कर लिए है

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: कतरास थाना (Katras police station) क्षेत्र के श्यामडीह में सुनील सिंह के आवास से 15 लाख रुपए की लूट के मामले का पुलिस (Police) ने खुलासा कर दिया है।

इस घटना में शामिल श्यामडीह निवासी मोहम्मद राजा व झरिया (Jharia) निवासी शंकर वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

वहीं इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी (Raid) कर रही है। पुलिस ने घर से लूटे सामान व बाइक भी बरामद कर लिए है।

पत्नी को डरा कर लूट की घटना को दिया था अंजाम

इस कांड के अनुसंधानकर्ता कतरास थाना के साहयक अवर निरीक्षक मुनेश तिवारी बनाये गए हैं।

बताते चलें अपराधियों ने 16 अप्रैल की दोपहर सुनील सिंह के घर में घुसकर उनकी पत्नी को डरा-धमकाकर लूट की इस घटना को अंजाम दिया था।

TAGGED:
Share This Article