Latest NewsUncategorizedकर्नाटक में क्यों खत्म किया मुसलमानों को मिलने वाला आरक्षण?

कर्नाटक में क्यों खत्म किया मुसलमानों को मिलने वाला आरक्षण?

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बेंगलुरु: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तारीख नजदीक आ रही है। BJP, JDS और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है। BJP पर सत्ता बचाए रखने का दबाव है।

वहीं, कांग्रेस का दावा है कि राज्य में सरकार विरोधी लहर है, जिसका फायदा पार्टी को मिलने जा रहा है। इस बीच भाजपा के चाणक्य और केंद्रीय गृह मंत्री (Home Minister) ने राज्य में भगवा पार्टी की बड़ी जीत का दावा किया है।

मौके पर मुस्लिम आरक्षण को लेकर कांग्रेस को भी घेरा

उन्होंने विपक्ष के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें 40 प्रतिशत कमीशन (Commission) की बात कही जा रही है।

शाह ने इस मौके पर मुस्लिम आरक्षण (Muslim Reservation) को लेकर कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में सरकार में रहते हुए असंवैधानिक तरीके से 4 फीसदी मुस्लिम आरक्षण का प्रावधान किया था।

आरक्षण को खत्म कर पात्र लोगों को इसका अधिकार दिया

हमारी सरकार ने उस आरक्षण को खत्म कर पात्र लोगों को इसका अधिकार दिया। बता दें कि हाल ही में बोम्मई की सरकार ने मुसलमानों के लिए तय 4 प्रतिशत आरक्षण को खत्म कर दिया और उन्हें सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए तय EWS में शामिल कर दिया।

इसके अलावा लिंगायत और वोक्कालिगा (Lingayat and Vokkaliga) के लिए दो-दो प्रतिशत अधिक आरक्षण का प्रावधान किया। राहुल गांधी के खिलाफ हुई कार्रवाई पर शाह ने कहा है कि कोई भी परिवार कानून के ऊपर नहीं है। देश में कानून सभी के लिए बराबर है।

spot_img

Latest articles

रांची का भविष्य और नागरिक प्राथमिकताएं विषय पर आयोजित खुली चर्चा में शामिल हुए अजय नाथ शाहदेव

रांची : कांग्रेस नेता और जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव सोमवार को आदित्य...

पाकिस्तान पर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित : नीतीश कुमार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान...

मेयर पद की उम्मीदवार रौशनी खलखो के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया जनसंपर्क

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को भाजपा समर्थित मेयर...

मेयर पद की उम्मीदवार रमा खलखो के लिए बंधु तिर्की ने किया जनसंपर्क

रांची : कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सोमवार को मेयर पद की...

खबरें और भी हैं...