Latest Newsबिहार15-15 दिन दो पत्नियों के साथ रहने वाला पहुंचा हवालात, एक से...

15-15 दिन दो पत्नियों के साथ रहने वाला पहुंचा हवालात, एक से की थी अरेंज मैरिज, ठीक चार दिन बाद दूसरी से लव मैरिज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: Bihar के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में प्यार और शादी दोनों में एक साथ धोखा देने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।

खबर है कि यहां एक युवक ने एक लड़की से अरेंज मैरिज (Arranged Marriage) की और फिर इसके ठीक चार दिन बाद अपनी प्रेमिका से भी लव मैरिज (Love Marriage) कर ली।

जब मामले का भंडाफोड़ हुआ तो युवक हवालात पहुंच गया। यह हैरान करने वाला मामला मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना (Mohammadpur Police Station) क्षेत्र के दामुचक का है।15-15 दिन दो पत्नियों के साथ रहने वाला पहुंचा हवालात, एक से की थी अरेंज मैरिज, ठीक चार दिन बाद दूसरी से लव मैरिज The person living with two wives reached the lockup for 15-15 days, arranged marriage with one, just four days later love marriage with the other

चार दिन पहले हुए विवाह की जानकारी नहीं थी

बताया जा रहा है कि विकास कुमार (30) ने पिछले साल ही 25 अप्रैल को सकरा थाना क्षेत्र की एक युवती से Arrange Marriage की थी और फिर 4 दिन बाद 29 अप्रैल को ही उसने अपनी प्रेमिका से भी शादी रचा ली।

बताया जाता है कि विकास के परिवार वालों को उसके प्रेम प्रसंग (Love Affairs) की कोई जानकारी नहीं थी और प्रेमिका के परिजनों को भी विकास के चार दिन पहले हुए विवाह की जानकारी नहीं लगी थी।15-15 दिन दो पत्नियों के साथ रहने वाला पहुंचा हवालात, एक से की थी अरेंज मैरिज, ठीक चार दिन बाद दूसरी से लव मैरिज The person living with two wives reached the lockup for 15-15 days, arranged marriage with one, just four days later love marriage with the other

महिला के बयान पर मामला दर्ज कर विकास को गिरफ्तार कर लिया

सामने आया है कि प्रेमिका से शादी के बाद विकास उसे अपने घर से 2 किलोमीटर दूर अघोरिया बाजार के पास अलग किराए के मकान में ले गया और दोनों वहीं रहने लगे।

विकास 15 दिन अपने घर में पहली पत्नी के साथ रहता था और फिर पटना काम के बहाने जाने को कहकर निकल जाता था और 15 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहता।

इसी बीच पहली पत्नी को उस पर शक होने लगा। इसके बाद पहली पत्नी को जब मामले की जानकारी हुई तो उसने थाने पहुंच कर पति के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।

इसके बाद पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर विकास को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया।15-15 दिन दो पत्नियों के साथ रहने वाला पहुंचा हवालात, एक से की थी अरेंज मैरिज, ठीक चार दिन बाद दूसरी से लव मैरिज The person living with two wives reached the lockup for 15-15 days, arranged marriage with one, just four days later love marriage with the other

दूसरी शादी करने और प्रताड़ित करने का भी आरोप

उधर, विकास ने आरोप लगाया है कि मेरी पहली पत्नी का उसके बहनोई के साथ प्रेम प्रसंग है, इसका पता मुझे शादी के बाद लगा, तब से मैं उससे दूर रहने लगा और अपनी स्कूल की दोस्त से शादी कर ली।

काजी मोहम्मदपुर थाना प्रभारी दिगंबर कुमार ने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर अदालत के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया है।

महिला अपने पति पर दूसरी शादी करने और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगा रही है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...