बिहार में कई पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष एनडीए में बने मंत्री

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार की सियासत में अजीबोगरीब बातें देखने को अक्सर मिलती है। इस बार की एनडीए सरकार में कई पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष को मंत्रीमंडल में जगह मिली है।

इस बार की एनडीए सरकार में जहां भाजपा ने अपने एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय को नीतीश मंत्रीमंडल में जगह दी है वहीं जदयू ने अपने दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों विजेंद्र यादव और विजय चौधरी पर भरोसा जताया है।

हलांकि पिछली सरकार में विजेंद्र यादव जहां ऊर्जा मंत्री थे वहीं विजय चौधरी विधानसभा स्पीकर रह चुके हैं।

जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं इस बार यानी 7वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए हैं। साथ ही वर्तमान में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी को मंत्री पद की शपथ दिलायी गई है।

ये भी पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अशोक चौधरी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Share This Article