घर से कपड़ा सिलवाने के लिए निकली थी नाबालिक लड़की, नहीं लौटी तो मां ने…

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, थाना प्रभारी ने बताया कि बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर आरोपी को पकड़ लिया जाएगा

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : 28 अप्रैल को दोपहर में कपड़ा सिलवाने के लिए एक नाबालिग लड़की निकली थी मगर वह शाम तक नहीं (Girl Missing) आए तो उसकी मां ने थाने में आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाई। मामला देवघर थाना क्षेत्र के बांधडीह गांव का है।

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

रिश्तेदार पर ही भगाने का आरोप

बताया जाता है कि लड़की घर लौट कर नहीं आई तो मां ने अपने सगे-संबंधियों के यहां खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। इसी बीच उनके रिश्तेदार पिंकु यादव ने फोन पर बताया कि उनकी लड़की को भांजा प्रमोद यादव बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस हर Angle से मामले की छानबीन में जुटी है। पिंकू यादव और प्रमोद यादव (Pinku Yadav and Pramod Yadav) का भी पता लगा रही है।

Share This Article