Latest NewsझारखंडJohnson and johnson ने अपनी 2 खुराक वाली COVID-19 वैक्सीन का परीक्षण...

Johnson and johnson ने अपनी 2 खुराक वाली COVID-19 वैक्सीन का परीक्षण शुरू किया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूयॉर्क: दवा बनाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए अपनी दो-खुराक वाली वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण का शुभारंभ किया है।

वैक्सीन उम्मीदवार, जेएनजे-78436735, जॉनसन एंड जॉनसन की जैनसीन फार्मास्यूटिकल कंपनियों द्वारा विकसित किया जा रहा है।

कंपनी एकल खुराक वाले तीसरे चरण के अध्ययन के अलावा दो-खुराक के लिए भी परीक्षण शुरू कर रही है, जिसने अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों का नामांकन और टीकाकरण भी जारी रखा हुआ है।

एकल-खुराक वाली वैक्सीन का जहां 60,000 प्रतिभागियों में परीक्षण किया गया था, वहीं नए परीक्षण में दुनियाभर में 30,000 प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा। इस परीक्षण के दौरान वैक्सीन के दो-खुराक वाले उम्मीदवार की सुरक्षा और प्रभावकारिता का अध्ययन किया जाएगा।

जॉनसन एंड जॉनसन ने रविवार को बताया था कि दोनों परीक्षण समानांतर चलेंगे।

कंपनी ने कहा है कि सुरक्षित और प्रभावी एकल-खुराक कोविड-19 वैक्सीन के महत्वपूर्ण लाभ हो सकते हैं।

कंपनी ने कहा, हम कई खुराक की जांच कर रहे हैं और उनकी लंबी अवधि की प्रभावकारिता का मूल्यांकन करने के लिए रेजिमेन की जांच कर रहे हैं।

अंतरिम विश्लेषण से पता चला है कि कोविड-19 वैक्सीन उम्मीदवार की एक खुराक ने एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को प्रेरित किया है।

जॉनसन का लक्ष्य बेल्जियम, कोलंबिया, फ्रांस, जर्मनी, फिलीपींस, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, ब्रिटेन और अमेरिका में प्रतिभागियों को भर्ती करना है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...