जामताड़ा में नदी किनारे मिला अधजला शव

आसपास के ग्रामीणों के मुताबिक मरालो गांव में शनिवार रात शादी समारोह में रातभर DJ बजाए गया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा: मिहिजाम कुशबेडिया-मरालो रोड ब्रिज के निकट मरालो अजय नदी घाटी (Maralo Ajay River Valley) पर रविवार को एक अधजला शव (Dead Body) मिला। उसका चेहरा और शरीर के नीचे का हिस्सा जला हुआ था।

गले में कटे के निशान भी मिले। घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया है, उससे शव की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है।

बिन्दापाथर थाना प्रभारी मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने बताया कि शव की पहचान के लिए निकटवर्ती पश्चिम बंगाल और जामताड़ा जिले के सभी थानों से संपर्क किया गया है।

कोई शोर नहीं सुना जा सका

शव की शिनाख्त (Identification) होने के बाद ही मृतक के बारे में बताया जा सकता है और हत्यारोपीित के बारे में भी सटीक जानकारी मिल सकेगी। हत्या (Murder) के कारणों के बारे में भी पता चल सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया गया है।

आसपास के ग्रामीणों के मुताबिक मरालो गांव में शनिवार रात शादी समारोह (Wedding Ceremony) में रातभर DJ बजाए गया। आशंका है कि DJ की धूम की आड़ में ही निर्मम हत्या (Brutal Murder) की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके कारण ही कोई शोर नहीं सुना जा सका।

TAGGED:
Share This Article