Homeझारखंडसाला की शादी में ससुराल आया हुआ था युवक, सुबह पेड़ के...

साला की शादी में ससुराल आया हुआ था युवक, सुबह पेड़ के सहारे फांसी पर लटकी मिली लाश

spot_img

गढ़वा: थाना अंतर्गत बिराजपुर गांव के गंगाटोली में मंगलवार सुबह तकरीबन 4 बजे 37 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा ने फांसी लगाकर आत्माहत्या (Santosh Vishwakarma Suicide) कर ली।

मृतक संतोष पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ क़े बलरामपुर जिला अंतर्गत जरहाडीह का रहने वाला था। वह बिराजपुर गांव के गंगाटोली निवासी अरुण मिस्त्री का दामाद था।

परिजनों ने बताया कि मृतक संतोष अपने ससुराल में अपने साला पिंटू विश्वकर्मा की शादी समारोह में आया हुआ था। मंगलवार को बारात जाना था।

सुबह शौच करने के लिए बाहर निकला था युवक

मिली जानकारी के अनुसार युवक रात में खाना खाने के बाद सो गया था। और सुबह होने पर शौच के लिए घर से बाहर गया। काफी देर होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

खोजबीन के दौरान ही घर से 500 मीटर की दूरी पर उसका शव (Dead Body) पेड़ से झुलता हुआ पाया गया। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना थाना को दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में कहा की देखने से प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला (Suicide Case) प्रतीत होता है। हालांकि अबतक थाना में किसी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया है।

spot_img

Latest articles

‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में इस बार फिर हुआ वो कमाल, जिसे सुनकर हर कोई हो जाएगा हैरान!

Kaun Banega Crorepati 17: 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में एक बार फिर वो जादू...

हेमंत सोरेन संभालेंगे स्कूली शिक्षा और निबंधन विभाग, कैबिनेट ने जारी की अधिसूचना

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और...

मांडर में 5 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी

Jharkhand News: मांडर थाना क्षेत्र में रविवार (17 अगस्त) दोपहर करीब 2 बजे एक...

झारखंड में 21 से 23 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand rain alert!: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है।...

खबरें और भी हैं...