अब्दुल हमीद ने रांची PIB में संयुक्त निदेशक का पदभार संभाला

PIB रांची के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि हमीद की योग्यता एवं अनुभव का लाभ PIB, रांची को मिलेगा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी अब्दुल हमीद (Abdul Hameed) ने गुरुवार को पत्र सूचना कार्यालय, रांची में संयुक्त निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। हमीद इससे पूर्व आकाशवाणी रांची में समाचार सेवा प्रभाग (News Services Division) के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।

भारतीय सूचना सेवा (Indian Information Service) में 35 वर्ष से अधिक के कार्यकाल में हमीद ने दिल्ली, कोलकाता, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल एवं रांची में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रमुख विभागों PIB, आकाशवाणी, प्रकाशन विभाग, दूरदर्शन, CBC में अपनी सेवाएं दी हैं।

अखिल कुमार मिश्रा ने कहा…

PIB रांची के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा (Akhil Kumar Mishra) ने कहा कि हमीद की योग्यता एवं अनुभव का लाभ PIB, रांची को मिलेगा।

इस मौके पर PIB रांची के कार्यालय प्रमुख ओंकार नाथ पांडेय एवं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव कुमार पुष्कर (Gaurav Kumar Pushkar) भी मौजूद थे।

Share This Article