Homeझारखंडगुमला में कार ने कई लोगों को कुचला, चार की मौत

गुमला में कार ने कई लोगों को कुचला, चार की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला: गुमला (Gumla) जिले में एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंद दिया है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। यह मामला गुमला जिले के कामडारा क्षेत्र की है।

बताया जाता है कि बुधवार को एक अनियंत्रित इनोवा कार ने कहर बरसाते हुए कई लोगों को रौंद डाला।

इस भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में 3 महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गयेँ।

मरने वालों में महिला दुकानदार ज्योतिष इंदवार उर्फ ज्योति (40), कृपा तोपनो (45) , बेरेथिला बरला(40) और बसंत नाग(55) शामिल हैं।

वहीं गंभीर रूप से जख्मी एलिना सुरीन , जोलडेन नाग और उसकी पत्नी लुसिया तोपनो दोनों कामडारा बरटोली, जीरामनी केरकेट्टा गांव बम्हन्डीह को गंभीरावस्था में RIMS रेफर कर दिया गया है।

इनकी स्थिति भी काफी गंभीर है। इस भीषण हादसे में कार चालक, प्राचार्य और उनकी पुत्री की जान एयर बैग के कारण बच गई। जबकि कार के परखच्चे उड़ गये।

घटनास्थल पर मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार संत जेवियर कॉलेज रांची के प्राचार्य अपनी पुत्री के साथ इनोवा कार से रांची लौट रहे थे। इसी क्रम में बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के समीप कार अनियंत्रित हो गयी।

कार ने सड़क किनारे लगी एक गुमटी को ध्वस्त तथा कई लोगों को रौंदते हुए खेत में जा गिरी।

घटना के समय अधिकांश घायल और मृतक बैंकिंग कार्य के लिये बैंक व गुमटी दुकान के आसपास खड़े थे।

सभी वाहन की चपेट में आकर रौंदे गये। इसके बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया।

पुलिस मामले की जांच करने में जुटी

आसपास के ग्रामीण तत्काल राहत कार्य में जुट गयें। पुलिस , अनुमंडल व प्रखंड सह अंचल प्रशासन व ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुये सबों को अस्पताल पहुंचाया।

घटना में महिला कृपा व बेरथिला की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि गुमटी दुकानदार महिला ज्योतिष की मौत रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई।

बसंत नाग की मौत रेफरल अस्पताल कोनबीर ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

घटना में इनोवा सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...