Homeझारखंडझारखंड को यूं मत बनाइए लव जिहाद का हब, इस बदनामी का...

झारखंड को यूं मत बनाइए लव जिहाद का हब, इस बदनामी का इमेज…

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : झारखंड (Jharkhand) भोले-भाले आदिवासियों का राज्य (Tribal State) है। इसे लव जिहाद (Love Jihad) का हक बनाना कतई उचित नहीं है।

यह दुर्भाग्य है कि आदिवासी बहुल राज्य झारखंड लव जिहाद का केंद्र (Center of Love Jihad) बनता जा रहा है।

हाल के कुछ महीनों से कई जिलों में लव जिहाद के मामलों ने रोंगटे खड़ा कर दिया है।

इन घटनाओं ने राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर विमर्श का केन्द्र बिन्दु बना। झारखंड में 2022 से लेकर अबतक कई लव जिहाद का मामले सामने आए।

कई ऐसे मामलों में तो लड़कियों को जान भी गंवानी पड़ी है। कइयों को गर्भपात (Abortion) तक की पीड़ा सहनी पड़ी। कई घटनाओं ने पूरे सूबे को रुला लिया।

31 मई : बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) की रहने वाली मॉडल मानवी राज का आरोप है कि मॉडल कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर ने धर्म और नाम छिपा कर उसका यौन शोषण किया और शादी करने का दबाव बनाया।

मॉडल की आपत्तिजनक वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने के नाम पर कई बार संबंध बनाया और धर्म बदलने का मॉडल पर दबाव बनाया।

धर्म नहीं बदलने पर उसको जान से मारने की धमकी देने का भी मॉडल मानवी राज ने आरोप लगाए हैं।

इस मामले में रांची पुलिस ने मॉडल का बयान दर्ज कर साइबर सेल की मदद से तनवीर की खोजबीन की जा रही है। आरोपित फिलहाल नेपाल फरार हो गया है।

5 जून: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर लोको कॉलोनी निवासी रेल कर्मचारी अख्तर खान के पुत्र अदनान खान दो साल पहले एक नाबालिग हिन्दू लड़की के साथ अमित कुमार बता कर उससे दोस्ती की।

इस बीच लड़की ने लड़के से बार-बार उसके धर्म के बारे में पूछा लेकिन युवक ने लड़की को अमित कुमार बताया और खुद को बिहारी कहता रहा।

लड़के ने शिव मंदिर में शादी कर ली। इसी बीच नाबालिग दो बार गर्भवती हुई। लड़की को दवा देकर गर्भपात करवा दिया। अब वह तीसरी बार गर्भवती है।

जब मामला आगे बढ़ा तो लड़का मुस्लिम समुदाय का निकला और अपना नाम तथा धर्म छिपा कर हिन्दू लड़की से शादी किया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 जून : रांची के खलारी में उड़िया धौड़ा गांव में एक मुस्लिम युवक ने अपना धर्म छुपाकर हिंदू लड़की से शादी की।

बाद में लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया, जिसके बाद लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सोनू राम ने बताया है कि गोलू अंसारी ने अपना धर्म छिपाकर दो वर्ष पूर्व उसकी बेटी पूजा से शादी की थी।

इसके बाद पूजा पर मतांतरण के लिए दबाव बना रहा था। बताया कि 31 मई की रात नौ बजे गोलू अंसारी उनके घर आया और पूजा से बातचीत करने लगा।

इसी दौरान पूजा ने बताया कि यही लड़का है जिससे उसने दो वर्ष पूर्व उससे रांची के पहाड़ी मंदिर में शादी की थी।

08 दिसम्बर, 2022 : बोकारो के हरला थाना क्षेत्र से 8 दिसम्बर, 2022 में एक मामला सामने आया था, जहां नाबालिग हिंदू लड़की से धर्म बदल कर मुस्लिम युवक ने शादी का प्रयास किया लेकिन शादी से पहले ही उसके मुस्लिम होने की बात सामने आ गई थी।

इसके बाद युवक मौके से ही फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने मुस्लिम युवक के अल्टो कार को भी जब्त कर लिया, जिसमें पुलिस की वर्दी सहित अन्य सामान भी बरामद किए गए थे।

20 दिसम्बर, 2022 : साहिबगंज जिले में एक हिंदू लड़की रेबिका पहाड़िन की हत्या करके उसके शव को 50 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया था।

मामले की जांच हुई तो इस केस में उसका पति दिलदार अंसारी ही हत्यारा निकला। दोनों ने लव मैरिज किया था।

आरोपित पति दिलदार अंसारी के साथ-साथ उसकी मां, मामा और कुछ रिश्तेदार भी शामिल थे।

शादी के बाद रेबिका को इस्लाम अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिसके लिए लड़की इनकार कर रही थी।

ये बात दिलदार अंसारी को नागवार गुजरी और उसने उसकी हत्या कर दी।

23 अगस्त, 2022 : दुमका में शाहरुख और नईम ने 12वीं की छात्रा अंकिता सिंह पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।

हॉस्पिटल में पांच दिनों तक संघर्ष के बाद अंकिता ने दम तोड़ दिया था।

अंकिता का कसूर सिर्फ यह था कि शाहरुख उसपर बातचीत और दोस्ती का दबाव डालता था लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया था।

02 सितंबर, 2022 : दुमका जिले के श्रीअमड़ा में एक नाबालिग लड़की से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

उसके शव पेड़ से लटका दिया गया। आरोपित अरमान नामक युवक शादी का झांसा देकर कई महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था।

सितंबर 2022 : खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में आदिवासी समुदाय की नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण फखरुद्दीन नामक शख्स ने किया था।

आरोपित ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। लड़की के अनुसार मोबाइल चैटिंग के जरिए युवक से बातचीत शुरू हुई थी। युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की थी।

सितंबर 2022 : लोहरदगा में सितंबर माह में लव जिहाद का मामला सामने आई थी। रब्बानी अंसारी ने पहचान छिपाकर एक लड़की का यौन शोषण किया था। बाद में रब्बानी की पहचान सामने आई तो उसने लड़की को कुएं में धकेलकर पत्थर से कुचलने की कोशिश की थी।

सितंबर 2022 : गढ़वा जिले के मेराल थाने इलाके में सितंबर महीने में लव जिहाद का मामला सामने आया था।

मेराल थाने में यूपी के सोनभद्र की रहनेवाली हिंदू युवती ने आफताब अंसारी नामक शख्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

युवती का आरोप था कि उसने खुद को पुष्पेंद्र सिंह बताकर उससे शादी की। युवती को चार साल बाद अपने पति के असली नाम और धर्म की जानकारी तब हुई, जब वह पहली बार उसके घर आई।

नवंबर 2022 : सिमडेगा में नवंबर माह में बानो प्रखंड की एक नाबालिग आदिवासी लड़की को बरगलाकर उसका दुष्कर्म करने और साजिशपूर्वक उसे मार डालने के आरोप में चांद अंसारी नामक युवक को गिरफ्तार किया गया था।

चांद अंसारी ने अपना धर्म और नाम छिपाकर लड़की से दोस्ती की और इस घटना को अंजाम दिया था।

क्या है वजह

इस संबंध में BJP प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में लव जिहाद का मामला काफी बढ़ गया है, जो चिंता का विषय है।

उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड का जिस प्रकार से डेमोग्राफी चेंज हो रहा है वह लव जिहाद का प्रमुख कारण है। लव जिहाद के कारण ही संथाल परगना का डेमोग्राफी चेंज हो गया है।

सरकार को लव जिहाद मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर इस मामले का निबटारा करना चाहिए जो कि हेमंत सरकार नहीं कर रही है।

झारखंड के 5 जिलों की डेमोग्राफी तेजी से बदली है। पिछले तीन दशकों में बांग्लादेश से लाखों की तादाद में घुसपैठिए साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और जामताड़ा जिलों के अलग-अलग इलाकों में आकर बस गये हैं।

इन इलाकों में हो रहे जनसांख्यिकी बदलाव को लेकर सरकारी विभागों ने केंद्र और राज्य सरकारों को समय-समय पर कई बार रिपोर्ट मिली है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर 1994 में साहिबगंज जिले में 17 हजार से अधिक बांग्लादेशियों की पहचान हुई थी।

इन बांग्लादेशियों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे लेकिन इन्हें वापस नहीं भेजा जा सका।

आंकड़े भी इस बात की तस्दीक करते हैं कि बांग्लादेश के करीब स्थित झारखंड के जिलों में मुस्लिम आबादी अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है।

मसलन, पाकुड़ में 2001 में मुस्लिम आबादी 33.11 प्रतिशत थी जो 2011 में 35.87 प्रतिशत हो गई।

spot_img

Latest articles

डोरंडा महाविद्यालय में ‘हिलोर’ युवा महोत्सव का भव्य समापन…

Youth Festival 'Hilor' Concludes: डोरंडा महाविद्यालय (Doranda College) में तीन दिनों तक चले युवा...

बदलापुर के लिए रवाना हुई झारखंड की जूनियर थ्रोबॉल टीम..

Jharkhand's junior throwball team left for Badlapur : झारखंड की जूनियर बालक और बालिका...

JSSC CGL पेपर लीक पर छात्रों का गुस्सा, बोले– राज्य की जांच नहीं, CBI जांच जरूरी

Students Angry Over JSSC CGL Paper Leak: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC CGL) में...

कई ट्रेन प्रस्ताव अटके, RTI में खुलासा

Many Train Proposals Are Stuck: झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन द्वारा दायर एक RTI में...

खबरें और भी हैं...

डोरंडा महाविद्यालय में ‘हिलोर’ युवा महोत्सव का भव्य समापन…

Youth Festival 'Hilor' Concludes: डोरंडा महाविद्यालय (Doranda College) में तीन दिनों तक चले युवा...

बदलापुर के लिए रवाना हुई झारखंड की जूनियर थ्रोबॉल टीम..

Jharkhand's junior throwball team left for Badlapur : झारखंड की जूनियर बालक और बालिका...

JSSC CGL पेपर लीक पर छात्रों का गुस्सा, बोले– राज्य की जांच नहीं, CBI जांच जरूरी

Students Angry Over JSSC CGL Paper Leak: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC CGL) में...