Homeझारखंडअभी सताती रहेगी गर्मी, 12 जून से प्री मानसून की बारिश संभव,...

अभी सताती रहेगी गर्मी, 12 जून से प्री मानसून की बारिश संभव, पर पारा हाई…

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राजधानी रांची (Ranchi) सहित पूरे झारखंड में गर्मी की तल्खी कटावन बन चुकी है।

फिलहाल इससे निजात मिलती नहीं दिख रही है, मगर मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि झारखंड में 12 जून से प्री-मानसून (Pre Monsoon Rain) बारिश की शुरुआत हो सकती है।

झारखंड के उत्तरी-पूर्वी और मध्य भाग में स्थित जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

विभाग का यह भी कहना है कि शनिवार से राज्य का पारा और 2°C चढ़ेगा इसलिए, फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि संताल परगना सहित राज्य के कई हिस्सों में लू चलेगी।

गर्म हवाओं की वजह से भी राज्य में दिन के तापमान (Temperature) में इजाफा होगा।अभी सताती रहेगी गर्मी, 12 जून से प्री मानसून की बारिश संभव, पर पारा हाई… The heat will continue to haunt, pre-monsoon rain is possible from June 12, but the mercury will be high…

अपनी सेहत का रखें ख्याल, 19 जून से झारखंड में आएगा मानसून

रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का मानना है कि 19 जून से झारखंड में मानसून (Monsoon) आ सकता है।

गुरुवार और शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन शनिवार को यह 2 डिग्री बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

इस बीच चिकित्सकों ने लू के बीच राज्यवासियों के लिए चेतावनी और सलाह दी है।

उनका कहना है कि लू के थपेड़े स्ट्रोक और ब्रेन हेमरेज का कारण बन सकते हैं। यदि जरूरी ना हो तो दोपहर में बाहर न निकलें।

तरल पदार्थ मसलन पानी, शर्बत, जूस, छाछ, नींबू पानी आदि का सेवन करते रहें। बाहर निकलना हो तो पूरे शरीर को ढंकने वाले गर्म कपड़े पहनकर जाएं।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...