झारखंड : नाबालिक लड़के ने किया नाबालिक लड़की से दुष्कर्म, लड़की की मेडिकल जांच, लड़के को…

SDPO अजित कुमार विमल ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी एक नाबालिग लड़की के साथ के साथ दो लड़कों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़ : एक नाबालिग लड़के द्वारा नाबालिक लड़की से दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया है।

मामला पाकुड़ (Pakur) जिले के लिट्टीपाड़ा थाना (Littipada Police Station) क्षेत्र का है। घटना रविवार की रात को हुई थी।

ग्रामीणों ने इस घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग लड़के को गांव में ही दबोचा लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को लिट्टीपाड़ा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लड़की को मेडिकल जांच (Medical Examination) के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस ने नाबालिग आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।

आरोपी को रिमांड होम भेजने की तैयारी

बताया जाता है कि घटना के बाद लड़की की स्थिति गंभीर हो गई। पीड़िता के परिजनों और ग्रामीणों ने पीड़िता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Health Center) में भर्ती कराया।

सोमवार को जानकारी मिलने पर पुलिस निरीक्षक सुनीत कुमार, थाना प्रभारी अरुणिमा बागे दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़िता का हालचाल जाना।

परिजनों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली।

SDPO अजित कुमार विमल ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी एक नाबालिग लड़की के साथ के साथ दो लड़कों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

अस्पताल में पीड़िता ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि एक ही लड़के ने घटना को अंजाम दिया है।

आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे रिमांड होम में भेजने की तैयारी की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article