Homeविदेशपुतिन ने यूक्रेन को हथियार देने से पश्चिमी देश को किया मना

पुतिन ने यूक्रेन को हथियार देने से पश्चिमी देश को किया मना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मॉस्को: यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) समाप्त करने और संकट सुलझाने के लिए रूसी राष्ट्रपति (Russian President) व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने पश्चिमी देशों से सैन्य मदद बंद करने की बात कही है।

पुतिन का मानना है कि यूक्रेन संघर्ष के पीछे पश्चिमी देशों (Western Countries) का हाथ है।

लेकिन पुतिन के इस प्रस्ताव के कुछ देर बाद ही अमेरिका ने यूक्रेन को 325 Million Dollars के नए रक्षा पैकेज का ऐलान कर दिया।

इससे साबित होता है कि अमेरिका (America) समेत पश्चिमी देश यूक्रेन के खुद हार मानने तक सैन्य सहायता देना जारी रखेंगे।

रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया था। तब से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है।पुतिन ने यूक्रेन को हथियार देने से पश्चिमी देश को किया मना Putin forbids western countries from giving arms to Ukraine

पुतिन ने सैन्य संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा

पुतिन ने सैन्य संवाददाताओं (Military Correspondents) के साथ बातचीत में कहा कि दुश्मन किसी भी दिशा में सफल नहीं हुआ।

उन्हें भारी नुकसान हुआ है। पुतिन ने बताया कि यूक्रेनी सेना वर्तमान में शाख्त्योर्स्क और वर्मेवका में लगातार हमले कर रही है, लेकिन अग्रिम मोर्चों तक पहुंचने में विफल रही है।

कुल मिलाकर, यूक्रेन चार दिशाओं से हमला कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन बड़े पैमाने पर जवाबी हमला कर रहा है।

चार जून से यूक्रेनी काउंटर ऑपरेशन (Ukrainian Counter Operation) के दौरान दुश्मन ने यूक्रेनी सेना ने 160 से अधिक टैंक खो दिए, जबकि हमें 54 टैंक गंवाने पड़े।

उनमें से कुछ को मरम्मत कर फिर से इस्तेमाल के योग्य बनाया जा रहा है।पुतिन ने यूक्रेन को हथियार देने से पश्चिमी देश को किया मना Putin forbids western countries from giving arms to Ukraine

रूस यूक्रेन को असैन्यीकरण करने में लगा

पुतिन ने कहा कि रूस अपने विशेष सैन्य अभियान के जरिए धीरे-धीरे यूक्रेन का असैन्यीकरण (Demilitarization) करने में लगा है।

अगर पश्चिमी देश संघर्ष को हल करना चाहते हैं तो उन्हें कीव को हथियार देना बंद करना होगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिम को यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद करने की जरूरत है, अगर वे जारी संघर्ष को हल करना चाहते हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...