दिनेश गोप को ATS ने लिया दो दिन के रिमांड पर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: PLFI सु्प्रीमो दिनेश गोप (Dinesh Gope) को आंतकवाद निरोधी दस्ता (ATS)ने बुधवार को दो दिनों के लिए रिमांड पर लिया है।

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से ATS की टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच दिनेश गोप को लेकर रवाना हो गयी।

ATS गोप को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है।

दिनेश से ठेकेदार से लेवी की मांग करने के बारे में ATS पूछताछ कर रही है। पूछताछ में दिनेश गोप ने क्या जानकारी दी है।

ATS कुछ भी बोलने से कर रही इंकार

इस संबंध में ATS कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।

उल्लेखनीय है कि PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को NIA ने 21 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर विमान से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया था।

दिनेश गोप के खिलाफ झारखंड, बिहार और ओड़िसा में हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और PLFI के लिए धन जुटाने से संबंधित 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

झारखंड पुलिस ने दिनेश गोप पर 25 लाख और NIA की ओर से पांच लाख कुल 30 लाख इनाम घोषित था।

TAGGED:
Share This Article