Homeझारखंडमहिला ने फांसी लगाकर दे दी जान, बीमारी से थी परेशान, जांच...

महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान, बीमारी से थी परेशान, जांच में जुटी पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चक्रधरपुर : बीमारी से परेशान एक महिला ने शनिवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

जिस वक्त महिला ने घर में फांसी लगाई उस वक्त घर पर कोई नहीं था। मृतक महिला का नाम 40 वर्षीय सुलेखा प्रधान बताया जा रहा है।

मामला चक्रधरपुर थाना (Chakradharpur Police Station) क्षेत्र के शहर से सटे केन्दो पंचायत के देवगांव की है।

घटना की जानकारी जैसे ही आस-पड़ोस के लोगों मिली वैसे ही पूरे गांव में फैल गया। इसके बाद इसकी जानकारी चक्रधरपुर थाना को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया है।

वहीं मामले की जांच की में जुट गई है।

भतीजे ने दी घटना की जानकारी- जगन्नाथ प्रधान

इस बाबत मृतिका के पति जगन्नाथ प्रधान ने कहा कि वह शनिवार की सुबह गांव के दूसरे टोला गए हुए थे, जबकि उनका पुत्र विनय प्रधान अपनी बड़ी मां को छोड़ने कुसुमकुंज गया हुआ था।

उन्होंने बताया कि मेरे भतीजे ने लगभग आठ बजे देखा की वो घर में फांसी के फंदे पर झूल रही है।

उसने इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी।

इसके बाद महिला को नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वही इसकी सूचना मिलने पर मृतिका के मायके वाले भी ओडिशा के लहरदा से देवगांव पहुंच गए थे।

पेट में स्टोन होने से परेशान रहती थीं महिला

मृतका सुलेखा प्रधान के पति जगन्नाथ प्रधान व स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुलेखा प्रधान को पेट में स्टोन हुआ था, जिसका इलाज चल रहा था।

इसके कारण वह अक्सर परेशान भी रहती थी। संभवत इसी को लेकर उसने आत्महत्या कर ली।

ओडिशा के लहरदा से पहुंचे मृतिका के भाई दरोगा नंदो ने बताया की परिवार में किसी प्रकार का विवाद नहीं था।

बहन का इलाज चल रहा था लेकिन वह काफी परेशान रहती थी।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...