झारखंड में देर से आया मानसून,मगर 24 घंटे में 15 जिलों को बारिश से कर दिया तर-बतर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में 24 घंटे पहले पहुंचे मॉनसून (Monsoon) के बादलों ने मंगलवार को रांची सहित राज्य के 24 में से 15 जिलों में झमाझम बारिश कराई है।

मॉनसूनी वर्षा (Monsoon Rain) के साथ ही राज्य के अलग-अलग इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात की कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है।

जबकि, डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

अगले 4 दिनों के लिए राज्य में ऑरेंज अलर्ट

गुमला जिले में 3, रामगढ़, रांची, खूंटी और सिमडेगा में 2-2 लोगों की मौत की खबरें मिली हैं।

खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड अंतर्गत गुड़गुड़चुआं गांव में वज्रपात से एक साथ 14 लोग घायल हो गए।

मौसम केंद्र ने अगले 4 दिनों के लिए राज्य में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।

संभावना जताई गई है कि आगामी 23 जून तक रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, चाईबासा, गोड्डा, कोडरमा, सिमडेगा और दुमका जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है।

सबसे अधिक 73mm वर्षा रिकॉर्ड की गई

पिछले 24 घंटे में राज्य के दुमका जिले के मसानजोर में सबसे अधिक 73mm वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

बताया गया है कि इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

राज्य के सभी जिलों के तापमान में अगले 2 से 3 दिनों में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

21 से लेकर 23 जून तक राज्य में सभी स्थानों पर मॉनसून की वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

Share This Article