पलामू गोलीकांड का आरोपी रांची से गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के बेलावाटिका गुरुद्वारा के पास बुधवार की रात फायरिंग (Firing) करने के आरोपित सूरज कुमार चन्द्रवंशी (Suraj Kumar Chandravanshi) को रांची से गिरफ्तार किया गया है।

रांची की चुटिया थाना पुलिस ने सूरज की मौजूदगी की जानकारी शहर थाना पुलिस को दी। इसके बाद यहां से एक टीम भेजकर सूरज को शुक्रवार को मेदिनीनगर लाया गया। उससे गोलीकांड (Shootout) के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है। दूसरा आरोपित रोशन कुमार फरार है।

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा (Abhay Kumar Sinha) ने सूरज को रांची से गिरफ्तार कर मेदिनीनगर ले आने और अपने बचाव में अपहरण की बात बताने व गोली मारने से इनकार करने की पुष्टि की है।

सूरज ने अपने बचाव में कई जानकारी पुलिस को दी

थाना प्रभारी ने बताया कि सूरज के बयान के अनुसार अनुसंधान किया जा रहा है। स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। सूरज ने अपने बचाव में कई जानकारी पुलिस को दी है।

सूरज ने यह भी बताया है कि रांची स्टेशन से निकलने के बाद उसका अपहरण (Kidnapping ) कर लिया गया था। वह खुद के बचाव में गाड़ी के अंदर मौजूद युवकों से भिड़ गया और वाहन रुकने के बाद निकल कर फरार हो गया।

सूरज ने चुटिया थाना पुलिस को अपने अपहरण की जानकारी दी। पुलिस ने सूरज को थाना क्षेत्र से बरामद किया और अपने साथ ले गई।

अपहरण के मामले में अज्ञात लोगों पर FIR के लिए आवेदन भी लिया

पुलिस ने अपहरण के मामले में अज्ञात लोगों पर FIR के लिए आवेदन भी लिया और इसकी जानकारी मेदिनीनगर पुलिस को दी।

सूरज के अनुसार चुटिया थाना पुलिस ने अपहरण मामले (Kidnapping Cases) की जांच के लिए संबंधित इलाके के CCTV फुटेज को खंगाला था, जिसमें अपहरण की पुष्टि हो रही थी।

Share This Article