Homeझारखंडझारखंड : अपराधियों ने 27 राउंड की फायरिंग, एक महिला की मौत,...

झारखंड : अपराधियों ने 27 राउंड की फायरिंग, एक महिला की मौत, 3 अन्य घायल…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

साहिबगंज : अपराधियों ने रविवार को को शहर में 20 घंटे के भीतर 3 कांडों को अंजाम दिया।

एक जगह 27 राउंड फायरिंग (Firing) की। एक महिला की मौत हो गई। 3 लोग घायल हो गए।

इनमें से एक की स्थिति गंभीर बनी है। तीनों वारदात रविवार सुबह 8 बजे से रात डेढ़ बजे के बीच हुई।

पहले से घर में छुपे अपराधियों ने की फायरिंग

ताजा वारदात शहर के स्टेडियम रोड (Stadium Road) स्थित नए बसे भवानंद कॉलोनी की है।

शादी समारोह से रात करीब डेढ़ बजे घर लौटे दंपती पर घर के अंदर पहले से छुपे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस वारदात में महिला मिली सिंह (37) की मौके पर मौत हो गई। मिली को 3 गोली लगी है।

उनके पति पप्पू यादव को 8 गोली लगी है। सदर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद पप्पू यादव को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल (Bhagalpur Mayaganj Hospital) ले जाया गया है।

फॉरेंसिक जांच टीम (Forensic Investigation Team) ने मौका ए वारदात का मुआयना कर फिंगर प्रिंट (Finger Print) आदि इकट्ठा कर चुकी है।

बाइक रखने को लेकर विवाद

दूसरी वारदात शहर के कॉलेज रोड पर हुई। बाइक रखने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने 9 राउंड फायरिंग कर दी।

इस घटना में एकरा कॉलोनी के असगर अंसारी व कुलीपाड़ा दहिया टोला के साहेब कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गया।

इन दोनों वारदात से पहले सुबह चानन में भाई-भाई के विवाद में 7 राउंड गोली चली। इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...