Homeझारखंडपारिवारिक विवाद में पत्नी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, दो दिनों से...

पारिवारिक विवाद में पत्नी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, दो दिनों से नही हो रही थी पति से बात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा: चक्रधरपुर थाना (Chakradharpur Police Station) क्षेत्र के पोटका स्थित ऊपर टोला में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

बताया जाता है कि पोटका ऊपर टोला निवासी राजू तैसुम अपनी पत्नी सोमवारी तैसुम के साथ पोटका के ऊपर टोला में रहते थे।

पति-पत्नी में 2-3 दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

रविवार देर रात सोमवारी तैसुम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका की नही हो रही थी पति से बात

मृतका के पति राजू तैसुम ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर पत्नी से दो दिनों से बात नहीं हो रही थी।

जिस वजह से वह रात में भोजन करके सो गया। सोमवार की सुबह उसने पत्नी एक दुपट्टे का फंदा बनाकर घर के छज्जे से झुलता पाया।

जिसके बाद इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी।

पति-पत्नी दोनों करते थे मजदूरी का काम

मृतका के पति राजू तैसुम ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले उसका विवाह गोइलकेरा की रहने वाली सोमवारी तैसुम से हुआ था।

उसने बताया कि वह और उसकी पत्नी दोनों ही मजदूरी करते थे।

आपसी विवाद को लेकर दो दिनों से उनकी बातचीत बंद थी।

पुलिस की पड़ताल जारी

मामले की सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना के अधिकारी व जवान भी घटना स्थल पर पहुंचे।

जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया। इधर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।

और मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...