Latest NewsUncategorizedजम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुलगाम जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ (Encounter) में प्रतिबंधित संगठन अल-बद्र का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) जिले के हवूरा इलाके में इस अभियान के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक कर्मी घायल हो गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक आतंकवादी की मौजूदगी के संबंध में गुप्त सूचना (Secret Information) मिलने के बाद रात के दौरान हवूरा इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

शव घटनास्थल से बरामद किया गया

प्रवक्ता (Spokesman) ने कहा कि जैसे ही तलाशी दल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ा, छिपे हुए आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हो गया।

प्रवक्ता ने कहा कि छिपे हुए आतंकवादी को आत्मसमर्पण (Surrender) करने का मौका दिया गया, लेकिन वह बलों पर गोलीबारी करता रहा, जिसके बाद जवाबी गोलीबारी की गई।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ शुरू होने के बाद प्रतिबंधित संगठन अल-बद्र (Organization Al-Badr) से जुड़ा स्थानीय आतंकवादी मारा गया और उसका शव घटनास्थल से बरामद किया गया।

एक कथित वीडियो सामने आया

प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए आतंकवादी (Terrorist) की पहचान कुलगाम के अकबराबाद हवूरा के निवासी आदिल मजीद लोन के रूप में हुई है।

इससे पहले आतंकवादी के मारे जाने से कुछ मिनट पहले उसका एक कथित वीडियो (Alleged Video) सामने आया था जिसमें वह खुद को अल-बद्र संगठन से जुड़ा बता रहा था और उसने अपना नाम आदिल मजीद लोन बताया था।

वीडियो में वह पिस्तौल दिखाते हुए कह रहा है, ‘‘ मेरा नाम आदिल मजीद लोन (Adil Majeed Loan) है। मैं कुलगाम जिले के हवूरा गांव का निवासी हूं और अल-बद्र संगठन से जुड़ा हूं। मैं उसके लिए लंबे समय से काम कर रहा हूं।’’

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...