रांची के सुखदेव नगर में युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, 4 गोलियां…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बुधवार को राजधानी रांची (Ranchi) के सुखदेव नगर थाना (Sukhdev Nagar Police Station) क्षेत्र स्थित गैलेक्सी मॉल (Galaxy Mall) के नजदीक एक युवक को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया।

बताया जाता है कि गोली लगने के तुरंत बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसे 4 गोलियां मारी गईं। मृतक की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है।

घटनास्थल से मिला एक खोखा

संजय अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, उसी समय घात लगाए अपराधियों कनपटी में गोली मारी। घटनास्थल से एक खोखा मिला है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि संजय कुमार जमीन कारोबारी दिवंगत कमल भूषण का सारा काम देख रहा था।

अपराधियों को तलाश रही पुलिस

वारदात की जानकारी मिलने के बाद सुखदेव नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है और अपराधियों की तलाश की जा रही है।

Share This Article