राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मोरहाबादी मैदान में करेंगी झंडोत्तोलन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रांची के मोरहाबादी मैदान में मंगलवार को झंडोत्तोलन करेंगी।

कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

झा ने समारोह की तैयारियों को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि समारोह स्थल और आसपास के चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। समारोह की सुरक्षा में 4 आईपीएस, सैट डीएसपी सहित एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

इनमें 40 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दरोगा स्तर के पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, कार्यक्रम स्थल की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी की जाएगी। सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Share This Article