Homeझारखंडअमेरिका में 10 लाख से ज्यादा बच्चे कोरोना से संक्रमित: रिपोर्ट

अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा बच्चे कोरोना से संक्रमित: रिपोर्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूयॉर्क: अमेरिका में कोरोनावायरस महामारी की शुरुआत के बाद से 10 लाख से अधिक बच्चे इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं। नवीनतम आंकड़ों में यह खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते कोरोना से संक्रमित लगभग 112,000 नए बच्चे सामने आए हैं जो महामारी के बाद से अब तक की सबसे अधिक साप्ताहिक वृद्धि है।

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) और चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन द्वारा हाल ही में प्रकाशित आंकड़ों में कहा गया है कि 12 नवंबर तक, कोरोना संक्रमित बच्चों की कुल संख्या 1,039,464 थी और यह सभी मामलों का लगभग 11.5 प्रतिशत था।

रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि यह मालूम पड़ा था कि कोविड-19 के कारण गंभीर बीमारी बच्चों में दुर्लभ है, बच्चों पर दीर्घकालिक प्रभाव पर अधिक डेटा एकत्र करने की तत्काल आवश्यकता है।

एएपी ने एक बयान में कहा, प्रति 100,000 बच्चों पर कुल दर 1,381 मामले हैं।

मंगलवार सुबह तक, कुल कोरोनावायरस मामलों और दुनिया भर में मृत्यु का आंकड़ा क्रमश: 5,48,26,773 और 13,25,752 था। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में यह जानकारी दी।

सीएसएसई के अनुसार, 1,11,97,791 मामलों और 2,47,142 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश है।

spot_img

Latest articles

BJP पर घुसपैठ मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने रोजगार और विकास पर सवाल उठाए

BJP Accused of Diverting Attention from Infiltration Issue: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल...

रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Jharkhand's Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य...

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)...

खबरें और भी हैं...