सांसद पीएन सिंह को जनमदिन की बधाई देकर लौट रहे थे नेता शशिकांत दुबे, ट्रक के कुचलने से हुई मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद जिले के कुमारधुबी कालीमंडा में सांसद PN Singh को जन्मदिन की बधाई देकर अपने साथी के साथ लौट रहे थे नेता। उसी क्रम में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत (Road Accident Death) हो गई।

नेता का परिचय

कुमारधुबी कालीमंडा निवासी भाजयुमो नेता शशिकांत दुबे (30 वर्ष) (Shashikant Dubey) की 11 जुलाई की सुबह गोविंदपुर के पास NH पर दुर्घटना में मौत हो गई। वह एग्यारकुंड प्रखंड भाजयुमो के अध्यक्ष थे।

कुत्ते को बचने के क्रम में हुई दुर्घटना

मृतक धनबाद के सांसद पीएन सिंह को जन्मदिन की बधाई देकर अपने साथी विपिन पासवान के साथ बाइक से लौट रहे थे।

तभी गोविंदपुर से आगे जंगलपुर के पास एनएच पर कुत्ता को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

ट्रक के कुचलने से हुई मौत

बाइक चला रहे शशिकांत दुबे (Shashikant Dubey) बीच सड़क पर गिर पड़े। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

जबकि उनका साथी सड़क की दूसरी ओर गिरा। जिससे उसे मामलू चोटें आई हैं।

Share This Article