टेरर फंडिंग मामले में दिनेश गोप की पेशी, हिरासत अवधि बढ़ी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: टेरर फंडिंग मामले (Terror Funding Cases) में जेल में बंद पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप (PLFI supremo Dinesh Gope) को शुक्रवार को NIA की विशेष न्यायाधीश MP वर्मा के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया।

पेशी के बाद अदालत ने उसकी हिरासत अवधि 21 जुलाई तक बढ़ा दी है।

उल्लेखनीय है कि PLFI Supremo Dinesh Gope को NIA ने 21 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर विमान से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया था।

पूछताछ के दौरान कई हथियार और गोलियां भी बरामद किए गए

दिनेश गोप के खिलाफ झारखंड, बिहार और ओडिशा में हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और PLFI के लिए धन जुटाने से संबंधित 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड पुलिस ने दिनेश गोप पर 25 लाख और NIA की ओर से पांच लाख का इनाम घोषित था।

एनआईए ने 22 मई को दिनेश गोप को कोर्ट में पेश किया था और 14 दिनों की रिमांड की मांग की थी। अदालत ने दिनेश गोप को 8 दिनों के रिमांड पर NIA को सौंपा था। पूछताछ के दौरान कई हथियार और गोलियां (Weapons and Bullets) भी बरामद किए गए हैं।

Share This Article